बिलग्राम-फसलों को जानवरों से बचाने के लिए ग्रामीणों ने कसी कमर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 12 April 2018

बिलग्राम-फसलों को जानवरों से बचाने के लिए ग्रामीणों ने कसी कमर

ग्रामीणों की अच्छी पहल आवारा जानवरों को पकड़कर खिला रहे हैं चारा और घायल पशुओं का कर रहे इलाज
बिलग्राम हरदोई:- बिलग्राम के अंतर्गत ग्राम रहुला में आवारा जानवर किसानों के लिए अब बवाल ए जान बनने लगे हैं आए दिन खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद करते हर तरफ नजर आ रहे हैं किसान रात भर जागकर फसलों को आखिर कब तलक बचाए किसी वक्त आंखें लगी और पलक झपकते ही यह जानवर फसल बर्बाद कर देते हैं जिसकी शिकायत ग्रामवासी कई बार थाने में कर चुके हैं परंतु कोई ठोस कदम न उठाये जाने पर ग्रामीणों ने ये बींणा खुद उठा लिया है ग्रामीणों ने मिलकर अब गाय और आवारा सांड को पकड़ने का काम खुद ही शुरू कर दिया है और इन पकड़े गए जानवरों को गांव के बाहर  एक बाग में बांध रहे हैं जिनमें कई जानवर ब्लड लगे तारों अथवा भालों से घायल भी मिल रहे हैं जिन्हें पकड़कर रहुला निवासी उनका उपचार कर दाना पानी दे रहे हैं रहुला ग्राम के ही निवासी गुड्डू नीलू राजेश सैनी लालू वकील सहीक झुनक्के आदि लोगों का कहना है कि अब तक 15 दिनों में 17 जानवरों को पकड़ा जा चुका है यदि इन्हें पकड़ा नहीं गया होता तो फसलों के साथ-साथ ये जानवर गांव वालों को भी निशाना बनाने लगे थे जिससे गांव के लोगों में दहशत थी अब तक इन्हीं जानवरों का शिकार होकर राम स्वरूप   की मौत हो चुकी है और रामपाल राजकिशोर नंदकिशोर आदि कई लोगों को यही जानवर जख्मी कर चुके हैं पकड़े गए 17 जानवरों में से 5 गाय व 12 बैल बछड़े हैं जिन्हें रोज गांव वालों के यहां आटा मांग मांग कर दाने के रूप में खिलाया जा रहा है लेकिन इन जानवरों को कब तक यूँ ही खिलाते रहेंगे हम लोग अपना पूरा दिन इन्हीं जानवरों की देखभाल में गुजार देते हैं जिससे हम लोग ना तो अपनी फसल देख पाते हैं और ना ही परिवार के लिए कुछ कमा पा रहे हैं यदि कोई गौशाला चलाने वाला हमें इजाजत दे तो हम लोग इन गायों को अपना किराया भाड़ा लगाकर वहां छोड़ आएं ताकि इन जानवरों की वजह से फसलों में हो रहे नुकसान से निजात मिल सके

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad