हरदोई -सड़क हादसे में घायल वृद्धा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम   | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 12 April 2018

हरदोई -सड़क हादसे में घायल वृद्धा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम  

 
 हरदोई 12 अप्रैल पिकअप डाला की टक्कर लगने से घायल हुई वृद्ध महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया अस्पताल कर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया और सूचना कोतवाली पुलिस को भेज दी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मझिला थाना क्षेत्र के कैमी गांव निवासी कलावती 80 पत्नी राम भरोसे बुधवार की शाम घर आई नातिन शिवानी निवासी रोजा शाहजहांपुर को छोड़ने के लिए गांव से निकलकर सड़क किनारे वाहन के इंतजार में खड़ी हुई थी उसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप डाला ने टक्कर मार दी जिसके चलते वृद्धा गंदी तरीके से घायल हो गई थी हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सक ने भर्ती कर इलाज कर रहे थे गुरुवार   दोपहर के वक्त वृद्धा ने दम तोड़ दिया अस्पताल कर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया और मोर्चरी में रखवा दिया मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को दे दी मृतका एक पुत्र राजबहादुर था जिसकी बीते समय मौत हो चुकी है वृद्धा अपनी पुत्रवधू ममता के पास रहती थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad