
हरदोई 12 अप्रैल सवाजपुर मार्ग पर हुआ हादसा हरदोई हरदोई सवायजपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों शवों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां तक अस्पताल कर्मियों ने शवों को कब्जे में ले लिया और मोर्चरी में रखवा दिया मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को भेज दी/जानकारी के मुताबिक लोनार थाना क्षेत्र के भदाना गांव निवासी सुमित 23 उसका सगा भाई दयाराम 15 गुरुवार की शाम दोनों बाइक पर सवार होकर दवा लेने के लिए हरदोई आ रहे थे रास्ते में कोतवाली शहर क्षेत्र के त देवरा गांव के निकट पहुंचते ही सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते बाइक सवार दोनों सड़क से दूर खाई में जा गिरे जिस दौरान दोनों भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई हादसा होते देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जहां पर पास में मिले मोबाइल के आधार पर सूचना दी सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन दौड़कर घटनास्थल पहुंचे जहां से वह लोग दोनों शवों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर अस्पताल कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी मृतक सुमित के एक पुत्री है वही मृतक दयाराम कक्षा 7 का छात्र था मां जदुरानी बड़ा भाई वेद है।

No comments:
Post a Comment