बजट सत्र में विपक्ष ने देश के करदाताओं का किया अपमान- अंशुल वर्मा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 12 April 2018

बजट सत्र में विपक्ष ने देश के करदाताओं का किया अपमान- अंशुल वर्मा

विपक्ष के अलोकतांत्रिक रवैया को लेकर सदर सांसद अंशुल वर्मा के नेतृत्व में उपवास
 हरदोई 12 अप्रैल- “गत बजट सत्र 2018 को विपक्ष द्वारा अलोकतांत्रिक रवैया अपना कर देश के करदाताओं व देश का बहुत बड़ा नुकसान किया है। जिसमें कई जनहित कल्याणकारी योजनाओं का प्रस्तुतीकरण नहीं हो पाया। इसके लिए देश की जनता विपक्ष को कभी माफ नहीं करेगी।” उक्त उद्गार अंबेडकर पार्क में सदर सांसद अंशुल वर्मा के नेतृत्व में उपवास पर बैठे सभी विधायकों, समेत जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री की अध्यक्षता में व्यक्त किए।बजट सत्र में विपक्ष द्वारा अलोकतांत्रिक रवैया अपना कर जनहित कल्याणकारी योजनाओं केप्रस्तुतीकरण में व्यवधान डाला है।इस बात को लेकर “भगवान विपक्ष को सद्बुद्धि दे” की संकल्पना करते हुए सदर सांसद अंशुल वर्मा के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में उपवास कार्यक्रम रखा गया, जिसमें सदर विधायक नितिन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रभास कुमार, आशीष सिंह आशु ,श्याम प्रकाश, रजनी तिवारी ,माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, रामपाल वर्मा समेत जिला अध्यक्ष भाजपा श्री कृष्ण शास्त्री की अध्यक्षता में उपवासकार्यक्रम रखा गया। उपवास कार्यक्रम में बोलते हुए सदर सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि गत बजट सत्र को विपक्ष ने अलोकतांत्रिक रवैया अपना कर चलने नहीं दिया, जिससे जनहित कल्याणकारी योजनाओं का प्रस्तुतीकरण संसद में नहीं हो सका। इस कारण देश एवं देश के करदाताओं के धन का हनन किया गया है। “भगवान विपक्ष को सद्बुद्धि दे” और जनहित कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोगी की भूमिकानिभाएं। विपक्ष के  नकारात्मक रवैया को लेकर  शांतिपूर्ण  ढंग से इस बात का पुरजोर विरोध करने  हेतु उपवास कार्यक्रम रखा गया है। सांसद अंशुल वर्मा ने इस उपवास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का तहे दिल सेधन्यवाद दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री ने “भारत माता की जय” घोष के नारे के साथ उपवास कार्यक्रम का समापन किया। उपवास कार्यक्रम में नपाध्यक्ष सुखसागर मिश्र “मधुर”, उमेश अग्रवाल, अशोक वर्मा, विद्याराम वर्मा, अजीत सिंह बब्बन, आजाद भदोरिया, विनोद राठौर, राजेश अग्निहोत्री ,अजय अवस्थी, अविनाश पांडेय, अशोक सिंह मल्लावां, संजय सिंह गुड्डू ,रामचंद्र राजपूत, बावन ब्लाक प्रमुख समीर सिंह, डॉ अनुज गुप्ता, डॉक्टर अरुण मौर्य सूर्य सेन पासी, अभय शंकर शुक्ला ,अजीत उपाध्याय, सत्यम शुक्ला, राजीव राजपूत, गंगेश पाठक, अवधेश राजपूत, सुबोध पांडे, मंजुल कांत पांडे, अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा ,अमित दीक्षित, सर्वेश जनसेवा, मदन पाल सिंह, राजेंद्र मिश्रा ,सुनील सिंह, के वी सिंह, अवधेश रस्तोगी, शैलेंद्र सिंह राजपूत, अखिलेश पाठक ,राजा बक्स सिंह ,उमेश पाठक, अनोज मिश्रा, विपिन सिंह, प्रदीप कुमार वर्मा पीके, अभिषेक शुक्ला संजू, इंद्रपाल कुशवाहा, विजयपाल राठौर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad