ड्रग्स सप्लायर चढ़ा पुलिस के हत्थे | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 12 April 2018

ड्रग्स सप्लायर चढ़ा पुलिस के हत्थे


लखनऊ। राजधानी में बदमाशों द्वारा कम उम्र के लड़कों को नशे का आदि बना रहे हैं जिसपर पुलिस को लगातार ऐसी सूचना मिल रही थी । पुलिस द्वारा ऐसी सूचनाओं पर रोक लगाने की कपशीष में जुट गई थी, वहीं गाजीपुर पुलिस ने दो ड्रग्स सप्लायर को पकड़ने में सफलता मिली। साथ ही पकड़े गए सप्लायर के पास से गांजा व मारफीन पाउडर भी बरामद किया है।

ट्रांसगोमती एसपी हरेन्द्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पॉलीटेक्निक चौराहे के पास से एक युवक राम प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया था। जिसके पास से पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की कार की तलाशी की। जिसमें पुलिस को 260ग्राम मारफीन पाउडर, 200ग्राम गांजा और 7 हजार 9सौ रुपये बरामद किया था। वहीं उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह अजय कुमार श्रीवास्तव को माल सप्लाई करता है। जिसके बाद पुलिस ने अजय कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100ग्राम मारफीन पाउडर, 20 स्मोकिंग पाइप और 13सौ रुपये बरामद किया है। वहीं उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध करवाई कर जेल भेजा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad