दो शातिर टप्पेबाज चढ़े पुलिस के हत्थे… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 12 April 2018

दो शातिर टप्पेबाज चढ़े पुलिस के हत्थे…


लखनऊ। राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर टप्पेबाज अब चिनहट पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को कोतवाली चिनहट इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को तकरीबन 40 हजार रूपये की नगदी के साथ ही 11 मोबाइल और अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की गिरफ्त में आने से एक दिन पूर्व ही चिनहट इलाके में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम भी दिया था।

बता दें, कि 10 अप्रैल को लखनऊ के कोतवाली चिनहट इलाके में टप्पेबाजी की घटना हुई थी। इस मामले समेत टप्पेबाजी की अन्य घटनाओं का जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस अधिकारियों के निर्देश के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी कड़ी में पुलिस को इलाके में टप्पेबाजों द्वारा टप्पेबाजी की दूसरी वारदात को अंजाम देने की जानकारी हुई। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर दो टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी चिनहट के साथ ही लखनऊ के विभिन्न थानों के इलाको में टप्पेबाजी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

नार्थ एसपी अनुराग वत्स का कहना है कि पुलिस ने दो आरोपियों बाला पुत्र रामू चेन्नई निवासी व चन्दरु पुत्र अरुमुगम महाराष्ट्र निवासी को गिरफ्तार किया गया है साथ ही पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से तकरीबन 40 हजार रूपये की नकदी, 11 मोबाइल और 4 जेंटस घडी के साथ ही अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad