किशोरी से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 12 April 2018

किशोरी से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी…


श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश में गैंगरेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हवस के भूखे भेड़िए लगातार नाबालिग किशोरियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला श्रावस्ती जिले का है। यहां एक किशोरी ने तीन दरिंदों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि तीन युवकों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप करके उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि दरिंदों ने उसे धमकी देते हुए कहा कि वह जब बुलाएँगे तो उसे आना होगा। अगर वह नहीं आई तो ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

अपने साथ हुई घटना की सूचना पीड़िता ने घरवालों को बताई तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। पीड़ित परिवार बेटी को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा भी बड़ी मुश्किल से दर्ज तो कर लिया लेकिन एक आरोपी को गिरफ्तार कर केवल खाना पूर्ति की। आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस घंटों बाद मौके पर पहुंची और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में टालमटोल कर रही है।

वीडियो वायरल करने की धमकी
जानकारी के मुताबिक, जिला के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया। किशोरी का आरोप है इन दरिंदों ने उसे अकेला पाकर अगवा कर लिया और एकांत में ले जाकर बारी-बारी से कई घंटों तक उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान एक दरिंदे ने गैंगरेप का वीडियो बना लिया। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी है कि जब वह उसे बुलाएंगे तो आना होगा। अगर वह नहीं आई तो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस ने किशोरी के परिवार वालों की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिवार वालों का आरोप है पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करने में टालमटोल कर रही है। गौरतलब है कि उन्नाव जिला के बांगरमऊ क्षेत्र से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर एक युवती ने रेप का आरोप लगाकर राष्ट्रीय लेवल पर योगी सरकार की फजीहत की फिर भी पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है। देखने वाली बात यह होगी इस घटना में बचे हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस कब कर पाती है, यह तो वक्त ही बताएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad