सर्विस रिवाल्वर से दारोगा ने की हेड कांस्टेबल की हत्या, गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 15 April 2018

सर्विस रिवाल्वर से दारोगा ने की हेड कांस्टेबल की हत्या, गिरफ्तार

फतेहपुर। जनपद के किशुनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर पुलिस चौकी में तैनात दरोगा ने मामूली विवाद में चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल की अपनी सर्विस रिवाल्वर ने गोली मार कर हत्या कर दी। दरोगा द्वारा पुलिस कर्मी की हत्या करने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक किशनपुर थाने की विजयीपुर चौकी के प्रभारी लक्ष्मीकांत सिंह सेंगर की शनिवार देर रात किसी बात को लेकर चौकी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात दुर्गेश कुमार तिवारी से कहासुनी हो गयी। विवाद इनता बढ़ा कि चौकी इंचार्ज ने सर्विस रिवाल्वर से हेड कांस्टेबल को गोली मार दी।

सिपाही को गोली लगते ही चौकी में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किशनपुर एसओ को सूचना देते हुए घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने हेड कांस्टेबलदुर्गेश कुमार तिवारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही एसपी राहुल राज, एएसपी विनोद कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंच गए।

एएसपी ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने किसी बात को लेकर हेड कांस्टेबल को गोली मारी। किस बात को लेकर विवाद हुआ था यह अभी स्पष्ट नहीं है। आरोपी दरोगा सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad