मथुरा में हत्या कर फेंका राजस्थान के युवक का शव | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 15 April 2018

मथुरा में हत्या कर फेंका राजस्थान के युवक का शव

मथुरा। राजस्थान राज्य के दौसा जिले में रहले वाले युवक का हत्या किया शव रविवार को मथुरा के राधाकुण्ड के राधारानी परिक्रमा मार्ग स्थित श्यामकुंड में उताराता मिला। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे, उसके सिर व आखों के पास चोट के निशान मिलने हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक शुक्रवार शाम से घर से लापता था। मृतके के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान राज्य के दौसा जनपद के हरिकोटी निवासी रामेश्वर उर्फ बबली सेन (42) का दोसा में सैलून था। बताते हैं कि बीती 13 की शाम को वह अपना मोबाइल दुकान पर छोड़ कर गायब हो गया था। शनिवार को उसने किसी दूसरे नम्बर से बाहर जाने की जानकारी दी थी और रात तक लौटने की बात कही। लेकिन देर रात तक वह नहीं लौटा। परिजनों ने उसे तलाशा लेकिन नहीं मिलने पर दौसा कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। साथ ही राजस्थान और यूपी के कई जगहों पर उसकी तलाश करते रहे।

इधर रविवार सुबह लोगों ने राधाकुण्ड चौकी क्षेत्र के राधारानी परिक्रमा मार्ग स्थित श्यामकुंड में एक युवक का हाथ-पैर बंधा हत्या किया शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला, जिसकी दोनों आंखों के पास चोट व खूनल बहने के निशान मिले। पुलिस ने अंदेशा जताया कि युवक की हत्या कर शव को श्यामकुंड में फेंक दिया।

उधर गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर बबली की तलाश करते उसके भाई सुरेश कुमार व अन्य परिजन राधाकुण्ड चौकी पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें एक शव मिलने की सूचना दी। भाई ने शव की पहचान बबली के रूप में की और भाई की हत्या किए जाने आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी सुनील पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad