फतेहपुर। हथगांव थानाक्षेत्र के ग्राम चकइटौली मे बीती रात खेत से घर वापस आ रहे एक लगभग 20 वर्षीय छात्र के ऊपर एचटी लाइन गिर जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार चकइटैली गांव निवासी रूद्रपाल अपने पुत्र मंजीत कुमार व अन्य परिवार सहित ख्ेतों मे काम करने गया था देर रात वापस लौटते समय मंजीत घर के समीप स्थित हैण्डपाइप पर हांथ पैर धोने लगा इसी बीच ऊपर से गयी 11 हजार हाईटेंशन विद्युत तार सार्ट सर्किट के बाद मंजीत के ऊपर जा गिरा जिसके फलस्वरूप उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी।
हादसे के बाद उत्तेजित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया तभी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साये ग्रामीणों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया और शव को अपने कब्जे मे लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग को कई बार शिकायत लिखकर बताया गया कि तार जर्जर हो चुके हैं और ढीले लटक रहे हैं उसके बावजूद भी विद्युत विभाग अधिकारियों के सिर मे जूं तक नहीं रेगीं, जिसके चलते यह हादसा हो गया।

No comments:
Post a Comment