घर में बेकार पड़ी चीजों का एेसे करें सही उपयोग | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 10 April 2018

घर में बेकार पड़ी चीजों का एेसे करें सही उपयोग

घर में बहुत सारा सामान ऐसा होता है, जिसे हम बेकार समझ कर कबाड़ में फैंक देते हैं लेकिन शायद आप नहीं जानते कि घर में प्लास्टिक की बोतलों से लेकर मैगजीन तक का सामान किसी न किसी काम में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

बस इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज हम आपको ऐसा क्रिएटिव काम सिखाएंगे, जिसके बाद आप घर का वेस्ट सामना फैंकने से पहले दो बार जरूर सोचेंगे।

इन क्रिएटिव आइडियाज की मदद से आप बेकार मैटीरियल को अच्छे तरीके दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैंः-

1. घर में पड़ी बेकार बोतल को कुछ इस तरह उपयोग में लाए कि घर की सजावट अच्छी लगे, जिसके लिए अाप सबसे पहले 2 प्लास्टिक की कोल्ड ड्रिंक बोतल ले और उसके base को चाक़ू की मदद से काट ले। अब आप दोनों bottles के base को ऊपर-नीचे रख कर टेप से चिपका दे ध्यान रहे टेप पारदर्शक होनी चाहिए। अब आप एक मोटी वाली सुई लेकर बेस में छेद करे जो की जिपर को सिलने में मदद करेंगे। इसके बाद टेप को हटा लीजिये और जिपर को अंदर की तरफ सिल दे।बिलकुल ऐसे ही दूसरी बोतल के बेस को सिले।

2. अाज कल गाड़ी या साइकिल तो सबके पास होती है और कुछ सालों के बाद हम उनके ट्यर्स को चेंज भी करते है उस समय पुराना टायर अाप दुकानदार के पास ही छोड़ अाते है लेकिन टायर को हम अपने बगीचे में इस्तेमाल कर सकते है। इनके बीच मिटटी भर कर पौधा लगा सकते है।

3. जब हमारे बैग पुराने हो जाते है तो हम उन्हें फैंक देते है पर कभी आपने सोचा है कि आप इन बैग को दीवार पर टांग कर घर को सजा सकते है। आप चाहे तो इनमे कोई भी अपनी मनपसंद तस्वीर लगा सकते है और इसे सजाने के लिए आप आर्टिफीसियल फूलों को भी लगा सकते है अौर फोटो फ्रेम भी बना सकते है।

4. आप संतरे को छिलके को मोमबत्ती स्टैंड की तरह प्रयोग कर सकते है। थोड़ा सा संतरा ऊपर से काट ले और अंदर से सारा गुदा निकल ले। इसे डिज़ाइन से काट कर आप इसमें मोमबती रख सकते है।

5. आप कांच की बोतल को गुलदस्ते की तरह इस्तेमाल कर सकते है। सबसे पहले जितना भी बचा हुआ ऊन अापके घर में है वो ले लीजिए और बोतल में फेविकोल लगा कर चारो तरफ से लपेट दे, आपका गुलदस्ता तैयार है।

6. अाप घर में पुरानी पड़ी CD से फोटो फ्रेम बना सकती है। जिससे अापके घर की दीवार अौर भी अच्छी लगेगी अौर अाप भी थोड़े क्रिएटिव हो गए होंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad