
लखनऊ। जानकीपुरम थानाक्षेत्र में साली ने अपने जीजा पर 12 दिनों तक दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर बहला-फुसलाकर भगा लेेने जाने व दुराचार करने का केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
ग्राम रसूलपुर कायस्थ जानकीपुरम निवासी 35 वर्षीय शादी शुदा साली ने अपने जीजा सुनील कपारिया पर आरोप लगाया है कि 18 मार्च को उसके जीजा उसे वशीकरण कर भगा ले गए और करीब 12 दिनों तक उसके साथ दुराचार किया। जब उसे होश आया तो वह इसका विरोध करने लगी तो वह उसे रसूलपुर में छोड़कर भाग गया। जब 31 मार्च को शिकायत लेकर जानकीपुरम थाने पहुंची तो दरोगा राजेन्द्र सिंह ने उसे कहा बाद में आना। उसके बाद एसआई राजेन्द्र सिंह ग्राम रसूलपुर कायस्स्थ जानकीपुरम निवासी आरोपीी सुनील कपारिया व उसे बुलाकर समझौता की बात करने लगे। जब वह नहीं मानी तो उसे करीब 12 दिनों तक इधर-उधर बुलाकर टहलाते रहे। इसके बाद 45 हजार रुपए की बात सुनील से करके उसे चलता कर दिया। जब इसकी शिकायत एसपीटीजी हरेन्द्र कुमार से की तो पुलिस ने 12 अप्रैल की रात दुराचार का मुकदमा पंजीकृत किया। महिला की ओर से एसपीटीजी को दी गई तहरीर में लिखा है कि वह उसे साली बनाकर आए दिन खाने पीने की चींजे देता रहता था। उसके पड़ोस में ही वह अपने पति के साथ रहती थी। धीरे धीरे उसने उसे अपने वश में कर लिया और इसके बाद उसे लेकर 18 मार्च को भाग गया था। घर वापस आने के बाद उसका पति व उसके माता-पिता अपने घर में रखने से मना कर रहे हैं। अब वह कहां जाए। इसके सहारे जीवन यापन करे। आरोपी छह बच्चों का पिता है। प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम पीके झा का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दोनों ही मजूदर किस्म के हैं। महिला का जल्द ही मेडिकल परीक्षक कराया जाएगा।

No comments:
Post a Comment