फैजाबाद रोड़ पर क्षत-विक्षत व बीकेटी में लटकता मिला शव | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 13 April 2018

फैजाबाद रोड़ पर क्षत-विक्षत व बीकेटी में लटकता मिला शव

लखनऊ। बीकेटी थाना क्षेत्र में विभूतिखण्ड थाना क्षेत्र से एक दिन पहले लापता हुए होटल एकाउटेंट का पेड़ से लटकता शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को उसके पास से 23 मार्च को लिखा गया एक नोट मिला है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

ग्राम इटौला थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर निवासी विजय कुमार मिश्र का बेटा विभव मिश्र (30)विभूतिखण्ड स्थित सेवीग्रांट होटल में एकाउण्टेंट था। रोजाना की तरह वह 12 अप्रैल को डयूटी पर गया था, लेकिन देर रात तक वह वापस घर नहीं पहुंचा तो उसके मोबाइल पर फोन किया गया। पर फोन स्वीच ऑफ था। इसके बाद पिता ने अपने पुत्र की गुमशुदगी का विभूतिखण्ड में शुक्रवार को केस पंजीकृत कराया था। उधर बीकेटी थाना क्षेत्र के नवीकोट बंदना में एक व्यक्ति का आम के पेड़ से लटकते शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो पिता विजय कुमार मिश्र ने उसकी शिनाख्त अपने पुत्र विभव मिश्र के रूप में की। उधर बीकेटी पुलिस को मृतक के पास से एक पत्र मिला जिसमें लिखा था कि 23 मार्च(आज) से कभी काल या मैसेज नहीं करूंगा। अपना काम मन लगा कर करूंगा। किसी को परेशान नहीं करूंगा। माता रानी की कृपा से सब ठीक हो जाएगा। पुलिस मृतक के पास मिले पत्र के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। उधर पिता की ओर से पुत्र की मारकर लटकाए जाने की आंशका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीमए रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लखनऊ। राजधानी के चिनहट इलाके में फैजाबाद रोड पर एक क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिना त कराई, पर उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

भारतीपुरम तिवारी गंज निवासी आंनद यादव ने पुलिस को सुबह 6:30 बजे बताया कि वह टहलने निकला था। तभी जायका रेस्टोरेंट के पास फैजाबाद रोड़ पर एक क्षत-विक्षत शव पड़ा था। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक गले में काला धागा पहने हुए था। जिसमें तीन रंग का लॉकेट लगा था। आसपास के लोगों से उसकी शिना त कराई गई, पर उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। उसका पैर कट गया है। फिलहाला शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस शिना त कराने का प्रयास कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad