बिन मिट्टी-पानी के बिजली के खम्भे पर उग आया निम का पेड़, लोगो ने माना पेड़ में है दैवीय शक्ति
आरा(डिम्पल राय)। इसे प्रकृति का अविश्वसनीय कृतित्व कहें या दैवीय चमत्कार। लेकिन है, यह सौ फीसदी सच। जी हां मां आरण्य के सिद्धभूमि भोजपुर जिले में बिजली के खम्भे पर उगे नीम का पेड़ अबूझ पहेली बनी हुई है। आरा के सबसे व्यस्ततम इलाके महाबीर टोला के बीचो-बीच एक 35 फिट ऊंचे बिजली के निर्जीव खंभे पर करीब 50 वर्षों से एक नीम का पेड़ हराभरा है। इस खम्भे पर लगे नीम का पेड़ जहा एक अबूझ पहेली बनी हुई है। वही स्थानीय लोग इसे दैवीय शक्ति मान रहे है। लोगो का मानना है कि नीम के पेड़ पर मां दुर्गा का वास होता है। जिस वजह से यह आश्चर्यजनक दृश्य देखने को मिलता है। साथ ही लोगो ने यह भी बताया कि जब तेज धूप आती है तो इसके पत्ते और हरे हो जाते है। लेकिन सबसे बड़ी आश्चर्य की बात यह है कि वर्षो से हरा भरा इस पेड़ को नही मिट्टी मिल पा रहा है और नाही जल। तो क्या दैवीय शक्ति के वजह से यह पेड़ बिना किसी मिट्टी या पानी के हरा भरा है। लोगों का कहना है कि वर्षों पूर्व लगे बिजली के जिस पोल पर नीम का पेड़ हरा भरा होना एक अबूझ पहेली है। हालांकि इस निम के पेड़ को बढ़ता देख कुछ वर्षो से बिजली विभाग द्वारा कटाई छटाई भी होती है। कई बार इस पेड़ को काटकर फेक भी दिया गया था। लेकिन यह पेड़ इस जगह को छोड़ने का नाम नही लेता। इस भीड़ भाड़ इलाके से गुजरने वाले लोगो को नजर जल्द इस दृश्य पर नही पड़ती और जब इस बात की जानकारी होती तो लोग आश्चर्य चकित हो जाते है। क्योंकि आखिर कैसे एक निर्जीव सीमेंट के बिजली के खम्भे में पेड़ 5 दशक से चर्चा का बिषय बना हुआ है। हालांकि अभी तक किसी ने ये पता नही लगा सके कि आखिर ये पेड़ कैसे लगा हुआ है। बहरहाल अनबुझ पहेली बनी इस नीम के पेड़ को लोग आज भी दैवीय शक्ति मान रहे है।

No comments:
Post a Comment