बुजुर्ग महिला पुत्र बधू से तंग आकर पहुची थाने दी तहरीर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 16 April 2018

बुजुर्ग महिला पुत्र बधू से तंग आकर पहुची थाने दी तहरीर

लखनऊ। सीनियर सिटजन की सुरक्षा और उनके हित मे कई कानून बनने के बाद भी आधुनिक भारतीय समाज मे आज भी वृद्धजनो की परिवारिक स्थिति बहुत दैयनीय और निराशा जनक है।खास कर वृद्धि महिलाएं कही न कही परिवारिक हिंसा की शिकार होती नजर आती है कहा गया है कि नारी तुम केवल श्रद्धा हो विश्वास रजत नभ तल मे लेकिन नई पीढ़ियों की अन्तराल मे एक नारी दूसरी नारी का सम्मान करना नही चाहती है ऐसा ही मामला पीजीआई कोतवाली इलाके मे बहू से तग आकर वृद्धा महिला थाने पहुंच कर आप बीती सुनाई और थाने मे अपने पुत्र के माध्यम से पुत्र बहू के खिलाफ तहरीर दी है।

इंपेक्टर पीजीआई रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि फौजी महेश्वर की पत्नी चन्द्र कान्ती 71 एकता नगर कल्ली पश्चिम पीजीआई निवासी है। जो अपनी पुत्र बधू से तंग आकर थाने मे बहू के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। चन्द्रकान्ती ने बताया कि हमारे फौजी पति की 2012 मे मृत्यु हो गयी थी और बडा लडका अपने परिवार के साथ दिल्ली मे रहता है छोटा बेटा सोनू हमारे साथ रहकर हमारी देख भाल और इलाज कराता है जिसकी पत्नी श्वेता आये दिन छोटी छोटी बातो पर अभद्रता करते हुए अशब्द शब्दो से ताने मारती रहती है। और जलील करती है एक बार हमे हमारे ही घर से धक्का मार कर निकालने की कोशिश की जिसमे लडके ने विरोध किया तो इसके नाम ही मुकदमा लिखवा दी बहू श्वेता के मैयके वालो से शिकायत की तो उन लोगो अपनी लडकी के तरफ से हमे खरीखोटी सुनाने लगे और कहने लगे कि तुम कही और क्यो न जाकर रहती । वृद्ध महिला चन्द्रकान्ती ने कहा कि मै सांस और गठिया की बिमारी से परेशान रहती हूं और कमाण्ड अस्पताल मे इलाज चल रहा है हमारे इलाज के लिए हमारे फौजी पति ने लखनऊ मे मकान बनवाया छोटा बेटा सोनू जाननी जन्म भूमी मानकर अपनी मा की सेवा करने मे विश्वास करता है आज वृद्धि मा को अपने घर मे ही रहना दुस्वार हो गया है फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर जाच करने की बात कहते हुए महिला को थाने से वापस लौट दिया है।अब देखना है कि इस बुजुर्ग महिला की मदत शासन प्रशासन करता है या नही।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad