बैनामा किसी और से लिया रजिस्ट्री किसी और को कर दी, मुकदमा दर्ज | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 16 April 2018

बैनामा किसी और से लिया रजिस्ट्री किसी और को कर दी, मुकदमा दर्ज

लखनऊ। जमीन बिक्री के बाबत इकरार कर अग्रिम रुप से रकम लेने के बावजूद धोखाधड़ी कर किसी अन्य को उक्त जमीन बिक्री कर दिया रकम वापस मागने पर जान से मारने की धमकी देते हुए रकम वापस करने से मना कर दिया तो

पीड़ित ने न्यायालय पर गुहार लागई मामले में न्यायालय के आदेश पर नगराम पुलिस ने सेल्हूमऊ निवासी एक किसान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है।नगराम के सेल्हूमऊ गांव में किसान छेदालाल की जमीन है उसने अपना खेत गाटा संख्या 356 क रकबा 0•७५९ हेक्टेयर सुरेन्द्र बहादुर व अखिलेश सिंह निवासी 14/306 नई बस्ती बरफखाना लखनऊ के हाथ करीब ढाई साल पहले 21-9-2015 को बिक्री कर बयाना के रुप मे 2लाख 50हजार रुपये अग्रिम ले लिया ,इस बाबत इकरार नामा की रजिस्ट्री सब रजिस्ट्रार मोहनलालगंज मे हुई । अनुबंध के अनुसार बिक्रेता इस बाबत अपर जिलाधिकारी से अनुमति पाने के तुरंत बाद बयनामा विलेख निष्पादित कर देगा । दी गयी तहरीर मे आरोप लगाया गया है कि बार बार अनुरोध किये जाने पर आरोपी छेदालाल टाल मटौल करता रहा , इस बीच अनुबंध के प्रभाव मे रहते हुए षडयंत्र रच कर उक्त जमीन का 1बीघा अंश किसी अन्य के हाथ बिक्री कर दिया जानकारी होने पर पीड़ित क्रेता द्वारा दी गयी रकम वापस मांगने पर छेदालाल के द्वारा जान से मारने की धमकी व गालियां दी गयी।इंस्पेक्टर नगराम संतोष कुमार सिह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी छेदालाल निवासी सेल्हूमऊ के विरुद्ध धोखाधड़ी गाली गलौज सहित जान माल की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad