हरदोई-अंबेडकर जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 13 April 2018

हरदोई-अंबेडकर जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

शोभायात्रा समेत विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे
हरदोई 13 अप्रैल- बाबा साहेब भीमराव रामजी आंबेडकर की 127 वी जयंती भारतीय जनता पार्टी हरदोई समरसता दिवस के रूप में मनाएगी, जिसमें शोभा यात्रा समेत विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस बात की जानकारी शोभा यात्रा के प्रभारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेता  आशुतोष सिंह एवं जिला महामंत्री रामचंद्र राजपूत तथा शोभा यात्रा के संयोजक आकाश सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आहूत प्रेसवार्ता में बताई। डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर की 127 वी जयंती पर जानकारी देते हुए शोभा यात्रा प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि सबसे पहले पी डब्ल्यू गेस्ट हाउस के सामने स्थित अंबेडकर पार्क में माल्यार्पण किया जाएगातदुपरांत हरिजन बस्ती लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के पीछे 12 बजे एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाबा साहब के जीवनवृत्त और कृतित्व पर प्रकाश डाला जाएगा ।फिर एक बजे इस स्थान से शोभा यात्रा प्रारंभ होकर सांडी रोड से होते हुए ऊंचा थोक, सांडी रोड पर शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा ,फिर बावन चुंगी से होते हुए भट्ठा पुरवा रोड पर, फिर नुमाइश चौराहे से होते हुए डीएम चौराहे पर स्वागत किया जाएगा। सीडीओ चौराहे पर यात्रा का स्वागत ,कैनाल रोड प्रगति नगर रोड पर यात्रा का स्वागत, इसके बाद जिंद पीर चौराहे से नई बस्ती में मलिन बस्ती में महर्षि बाल्मीकि के जीवन पर चर्चा करने के बाद शोभायात्रा का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री, विधायक गण, पदाधिकारी गण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस शोभायात्रा के संयोजक आकाश सिंह होंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad