हरदोई-बाबा साहेब की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी का होगा आयोजन-आशीष सिंह | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 13 April 2018

हरदोई-बाबा साहेब की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी का होगा आयोजन-आशीष सिंह

हरदोई-13अप्रैल बाबा साहेब डॉ भीमराव राम जी अंबेडकर के 127 वी जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है इस बात की जानकारी कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी ने जारी विज्ञप्ति में बताई ।जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी ने विज्ञप्ति में बताया है कि बाबा साहेब की जयंती पर राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें बाबा जी के जीवन वृत्त और विचारों पर प्रकाश डाला जाएगा। विचार गोष्ठी में सभी जिला ब्लॉक एवं तहसील स्तर के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी, जिला एवं नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad