पाकिस्तान नहीं आता अपनी हरकतों से बाज, गुरुद्वारे में भारतीय सिख श्रद्धालुओं को नहीं दी एंट्री | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 15 April 2018

पाकिस्तान नहीं आता अपनी हरकतों से बाज, गुरुद्वारे में भारतीय सिख श्रद्धालुओं को नहीं दी एंट्री

नई दिल्ली। पकिस्तान अपनी ओची हरकतों की वजह से बाज नहीं आता, इस बार फिर से पाक ने कुछ ऐसी ही हरकत करके भारत से पंगा लेने का मन बना लिया है। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय विदेश मंत्री ने खुलासा करते हुए बताया कि भारतीय राजनयिकों के पकिस्तान गए श्रद्धालुओं से मिलने से रोक दिया गया।

सिखगौरतलब है कि पिछले दिनों पाकिस्तान ने तीर्थयात्रा पर आए सिख श्रद्धालुओं को वहां के प्रमुख गुरुद्वारा जाने और भारतीय राजनयिकों से मिलने से रोका था। इस मामले को लेकर रविवार को विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि करीब 1800 सिख श्रद्धालुओं का एक समूह तीर्थाटन सुगमता संबंधी द्विपक्षीय संधि के तहत 12 अप्रैल को पाकिस्तान की यात्रा पर गया था। और इनका स्वागत करने के लिए भारतीय उच्चायुक्त बुलाये गए निमंत्रण पर जा रहे थे, तभी उन्हें बिना किसी कारण के वापस लौटा दिया गया।

विदेश मंत्रालय ने इसे पाकिस्तान की कूटनीतिक बेअदबी करार दिया और इस संबंध में कड़ा ऐतराज प्रकट किया है। विदेश मंत्री ने कहा कि इस ऐसी हरकते राजनयिक संबंधों का स्पष्ट उल्लंघन करती हैं।

ज्ञात हो कि अभी कुछ ही दिनों पहले दोनों देशों के दूतों के बीच राजनयिकों उत्पीड़न का मामला गर्माया था। तब भारत और पकिस्तान ने आपसी सहमति से उस घटना को सुलझा लिया था। मगर एक बार फिर पकिस्तान द्वारा की गई ऐसी हरकत की वजह से भारत पाक के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad