नाइजीरिया में आत्मघाती बम विस्फोट, 7 की मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 5 May 2018

नाइजीरिया में आत्मघाती बम विस्फोट, 7 की मौत

अबुजा। नाइजीरिया के बोर्नो में शुक्रवार तड़के कई आत्मघाती विस्फोटों के बाद चार बम हमलावरों और तीन स्थानीय लोगों की मौत हो गई। बोर्नो पुलिस के प्रवक्ता एडेट ओकन के मुताबिक, बोर्नो की माइदुगुरी के पास दो गांवों में विस्फोटों के बाद सात लोग घायल हो गए।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आत्मघाती हमलावरों में एक महिला बम हमलावार भी थीं, जिन्होंने दोनों गांवों के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को निशाना बनाया। ओडन ने कहा कि हमले के तुरंत बाद क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई। ऐसा कहा जा रहा है कि इस हमले में आतंकवादी संगठन बोको हराम का हाथ है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad