दिल्ली में 3 मंजिला इमारत में आग, 2 मासूम जिंदा जले | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 5 May 2018

दिल्ली में 3 मंजिला इमारत में आग, 2 मासूम जिंदा जले

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली की एक तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में दो बच्चे जिंदा जल गए।
दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर की एक तीन मंजिला इमारत में शुक्रवार रात करीब 10.14 बजे आग लग गई।

अधिकारी ने कहा, “दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इमारत में दो बच्चे आकांशा (8) और उसका बड़ा भाई सार्टन (10) मृत अवस्था में पाए गए। उन्होंने कहा, “एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग पहली मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। हादसे के दौरान घर के सदस्य सो रहे थे। घर के मलिक अनुराग गर्ग हादसे के समय एक शादी में गए हुए थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad