जब हाथ जोड़कर बोले बिग-बी, प्लीज मेरे फॉलोवर्स बढ़ा दीजिए | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 5 May 2018

जब हाथ जोड़कर बोले बिग-बी, प्लीज मेरे फॉलोवर्स बढ़ा दीजिए

मुंबई। लगता है आजकल बॉलीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन ट्विटर से खासा नाराज चल रहे हैं, तभी तो उन्होंने ट्विटर पर अपनी नाराजगी और गुस्सा जाहिर किया है। अपने फॉलोवर्स की संख्या न बढ़ने को लेकर बिग बी ट्विटर से काफी नाराज हैं और इसी नाराजगी में वे ट्विटर से ही सवाल पूछ बैठे हैं। अपने नये ट्वीट में अमिताभ बच्चन एक तस्वीर में हाथ जोड़कर खड़े हैं और कह रहे हैं, ‘अरे यार ट्विटर जी यार अब तो हमारे नंबर बढ़ा दो कब से इतना कुछ डाल रहे हैं कुछ और करना हो नंबर बढ़ाने के लिए तो बोलो।

ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो करने करने वाले सितारों में शामिल अमिताभ बच्चन के सिर पर फॉलोवर्स बढ़ाने का जूनुन इस कदर चढ़ा हुआ है कि वो इससे पहले ट्विटर को धमकी तक दे चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विटर ने कुछ वक्त पहले अचानक अमिताभ के फॉलोवर्स को घटा दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए ट्विटर छोड़ने की धमकी तक दे डाली थी। अब उनके इस रिएक्शन से ऐसा ही लग रहा है कि फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए वे हर मुमकिन कोशिश में जुटे हैं।

हालांकि उनके इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर उनके फैन्स के मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि फॉलोवर्स बढ़ाने की इतनी क्रेविंग (जुनून) ठीक नहीं। जाहिर है कि अमिताभ बच्चन पिछले कुछ समय से सोशल नेटवर्किंग साईट ट्विटर से कुछ ज़्यादा ही एंग्री हैं। पिछले दिनों ट्विटर छोड़ने की धमकी दी थी और अब फिर से सवाल पूछ रहे हैं कि इतना अच्छा करने के बाद भी उनके फालोवर्स के नंबर क्यों नहीं बढ़ रहे हैं। बिग बी ने आज एक ट्विट किया है। लिखा है – प्रिय, ट्विटर मैनेंजमेंट। ये तो बड़ी ही आश्चर्यजनक बात है कि आप फालोवर्स के नंबर कैसे मैनेज कर रहे हो जो स्थिर ही रहते हैं। अत्यधिक एक्टिविटी करने के बाद भी फालोवर्स के नंबर बढ़ते ही नहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad