क्षत्रिय समाज के हित को देखते हुए सपा नेता मुकुल सिंह को मिले महत्वपूर्ण जिम्मेदारी- चंदेल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 14 May 2018

क्षत्रिय समाज के हित को देखते हुए सपा नेता मुकुल सिंह को मिले महत्वपूर्ण जिम्मेदारी- चंदेल

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव से की मांग।
हरदोई-14 मई  सपा जिला सचिव व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव अखिल सिंह चंदेल ने बैठक कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव जी से हरदोई के तेज तर्रार, हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा की मेहनत, लगन व क्षत्रिय समाज के हित को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की मांग की। और साथ ही बताया कि छात्र राजनीति शुरुआत करने वाले तेज तर्रार नेता मुकुल सिंह आशा लगातार समाजवादी पार्टी के लिए 2006 से कार्य कर रहे हैं। 2007 से 2012 तक समाजवादी पार्टी द्वारा निर्देशित सभी धरना-प्रदर्शनों, आंदोलनों में सक्रिय भूमिका रही। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव अमरपाल सिंह व सपा के तेज तर्रार नेता कुलदीप सिंह यादव के नेतृत्व में कार्य किया। 2012 में सपा की सरकार बनने के बाद 2014 में 23 फरवरी से 3 मार्च तक हुई दिल्ली से लखनऊ साइकिल रैली,  हरदोई जनपद के सभी विधानसभाओं में साइकिल रैली, जंतर मंतर पर समाजवादी पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन, लोकसभा चुनाव के अंतर्गत हरदोई, कन्नौज ,आजमगढ़ आज जनपदों में जाकर पार्टी का प्रचार प्रसार। विधानसभा उपचुनाव के अंतर्गत लखनऊ पूर्वी विधानसभा में चुनाव प्रचार प्रसार किया । जनपद महाराजगंज की फरेंदा विधानसभा में हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार प्रसार प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड मो0 एबाद जी के नेतृत्व में किया ।जिले की यूथ विंग की अनेक कमेटियों में रहकर कार्य किया। समाजवादी युवजन सभा प्रदेश कमेटी में सदस्य, माननीय मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कमेटी सदस्य के रूप में कार्य किया । उसके बाद माननीय मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव के रूप में पिछले 4 साल से लगातार कार्य कर रहे हैं। संगठन को और मजबूत करने के लिए संगठन समीक्षा प्रभारी बनकर जनपद बरेली, पीलीभीत, फर्रुखाबाद आज जनपदों में कार्य किया। साइकिल रैली के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद में प्रभारी के रूप में कार्य किया। यूथ ब्रिगेड चली गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद में कार्य किया । बिहार राज्य में हुए चुनाव में जनपद मधुबनी कि हरलाखी विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाया। और साथ ही समय-समय पर समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कार्य जैसे महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 ,लखनऊ मेट्रो, कन्याओं को पढ़ने के लिए कन्या विद्या धन , डायल 100, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण, पेंशन योजना ,लोहिया आवास ,बिजली, पढ़ाई, सिंचाई ,स्वास्थ्य संबंधी एंबुलेंस सेवा, 55 लाख परिवारों को समाजवादी पेंशन,  सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे आगरा लखनऊ, सभी योजनाओं को जनता के बीच जाकर लगातार समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं। और साथ ही जनता से निवेदन कर रहे हैं कि आज के जो माहौल को देखकर फिर से 2022 में माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाएं और साथ ही 2019 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करें। जिला सचिव अखिल सिंह चंदेल ने बताया कि प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा ने हमेशा जनता के बीच जाकर कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए हैं सभी जाति धर्म को एक साथ एक बराबर मानकर काम करते रहे हैं चाहे वह ब्राह्मण समाज हो, क्षत्रिय समाज को ,बैकवर्ड समाज हो, मुस्लिम समाज हो, दलित समाज हो , सभी समाज को एक निगाह से देख कर हमेशा काम करते आए हैं।भाजपा सरकार बनने के बाद लगातार मुकुल सिंह आशा सभी समाजवादी पार्टी द्वारा निर्देशित धरनों में, ज्ञापनो, आदि में सहभागिता निभाते रहे हैं । बिजली दरों के खिलाफ धरना प्रदर्शन, भाजपा सरकार का खुलकर विरोध प्रदर्शन, विवादित बयानों पर भाजपा के नेताओं का पुतला फूंकना, क्षत्रिय हित को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म पद्मावत के विरोध में गिरफ्तारी देकर विरोध प्रदर्शन किया।  कानून व्यवस्था को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। कई परिवारों को न्याय न मिल पाने के कारणों को न्याय दिलाने को लेकर आवाज़ उठाई।हम सब क्षत्रिय महासभा के लोग व समाजवादी पार्टी हरदोई के लोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से अनुरोध व मांग करते हैं कि युवा नेता मुकुल सिंह आशा को जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी देने के कृपा करें। जिससे क्षत्रिय समाज का जुड़ाव समाजवादी पार्टी के प्रति बढ़ सके। और आने वाले चुनाव में अधिक से अधिक क्षत्रिय समाज के लोग पार्टी को वोट करें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad