जर्जर सडकों से गुजरने को मजबूर क्षेत्रवासी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 6 May 2018

जर्जर सडकों से गुजरने को मजबूर क्षेत्रवासी


रेउसा/सीतापुर। जंहा एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुखिया सत्ता पर काविज होते ही सड़को का जाल विछाने व गढा मुक्त सड़को का ऐलान किया था। विभागीय अधिकारी सरकार की मनसाओ पर पानी फेरते हुए सिर्फ-सिर्फ कागजी घोड़ा दौड़ा कर मात्र खाना पूर्ति कर इति श्री कर ली। वही रेउसा क्षेत्र की जर्जर गढा युक्त सड़के अधिकांशआज भी लोगो को मौत की दावते दे रही। बताते चले स्थानीय कस्बा रेउसा के मुख्य चैराहे की सड़क केंद्र विंदु से प्रमोद मिश्र के घर तक बाजार वाली 300मीटर लम्बी330चैड़ी,आर सी सी रोंड का निर्माण आज के करीब5साल पहले जिला पंचायत निधि से कराया गया था। स्थानीय लोगो का कहना है कि सड़क निर्मसन में इतनी मानक बिहीन घटिया क्वालटी की सामग्री लगाई गई थी कि जगह जगह सड़क नीची होने के कारण जलभराव भी होता है कि रोड बनने के महज 6 माह में ही उखड़कर जगह-जगह गढो में तब्दील हो गई थी। उखड़ने के बाद लोगो ने शिकायत भी तत्कालीन सरकार से किया था पर कोई सुनवाई नही की गई और न ही कार्यवाही हुई तब से आज तक लगभग5साल बीत गए आज भी सड़क गढाँ युक्त है। जिमेदारो ने मुंह मोड़ रखा है जब कि कस्बे की मेन गली है।कस्बा वासियो के बच्चे,बुजुर्ग,महिलाओं का दिन व रात आना जाना लगा रहता है।कस्बे के कई बच्चे,बुजुर्ग,महिलाएं आदि लोग तो पूर्व में वाहन सहित गिर जख्मी भी हो चुके। वाहन की तो बात ही अलग पैदल भी निकलना दूभर है।बड़े वाहन तो हिचकोले खाते हुए निकलते है।सड़क न बनने से कस्बे वासियो में रोष व्याप्त है। तिरलोकी नाथ रस्तोगी,मोतीलाल पोरवाल,विनोद रस्तोगी,पवन रस्तोगी,लाला राम राजपूत,बाबा बैजनाथ मौर्य,शिवकुमार मौर्य,मुन्नू पोरवाल,सैयद अली,डॉ0दया शंकर रस्तोगी,प्रादीप पोरवाल,संदीप सोनी,प्रादीप सोनी,राजू किराना स्टोर,डॉ0 बंगाली,प्रमोद अवस्थी,तिरयुगी नारायण अवस्थी,पूर्व जिला0प0सदस्य लोकेश मिश्र, पूर्व अधियापक ब्रजेश मिश्र,पूर्व शिक्षक संघ अध्य्क्ष सुरेश प्रकाश श्रीवास्तव,,दिनेश श्रीवास्तव आदि लोगो ने जर्जर गढा युक्त सड़क बनवाने मुक्त कराने की मांग जिलाधिकारी से की है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad