
शादी में सेलेब के पहुंचने की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं इसमें करीना कपूर खान और सैफ अली खान के साथ तैमूर की भी फोटो सामने आई है उनके साथ करिश्मा कपूर भी हैं ट्रेडिशनल आउटफीट में क्यूट तैमूर को देखना दिलचस्प है। सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी बॉलीवुड में इस साल का सबसे बड़ा जश्न है भला इतने बड़े जश्न से छोटे नवाब तैमूर कैसे दूर रहते वो भी जब शादी मुंबई में ही हो रही है।
फोटोग्राफर्स की नजर जैसे ही तैमूर पर पड़ी उन्हें कैमरे में क्लिक किया जाने लगा फोटोग्राफर तैमूर को देखने के बाद उनकी किसी भी मूवमेंट को कभी मिस नहीं करना चाहते वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने पहुंची करीना ने पिंक कलर का लहंगा और सैफ ने व्हाइट कुर्ता पहन रखा था कुर्ते में तैमूर का भी नवाबी अंदाज दिखा उन्होंने भी पिंक कलर का कुर्ता और व्हाइट पजामा पहना हुआ था तैमूर का यूं सोनम की शादी में पहुंचना सेलेब और फैन के लिए बड़ा सरप्राइज है संभवत: छोटे नवाब तैमूर के लिए ये पहली शादी होगी जहां वो पहुंचे हैं भले ही वो शादी के जश्न के बारे में कोई समझ न रखते हों।

No comments:
Post a Comment