
हरदोई-05मई उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आज एक गिट्टी ढोने वाला डंपर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभों से टकरा गया। जिसके बाद डंपर पर बिजली का तार गिरने से डंपर ने आग पकड़ ली । खंबे से टकराने के बाद डंपर का ड्राइवर डंपर में ही फस गया और मदद के लिए लोगों से गुहार लगाता रहा लेकिन बिजली के करंट और जलते डंपर के कारण कोई पास जाने का साहस नहीं जूता सका।जिसके कारण डम्पर के बीच में फंसा ड्राईवर जिंदा जल कर खाक हो गया । आग लगने से डंपर भी जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती जलकर खाक हो गया। डंपर में आग लगने और ड्राइवर के डंपर के अंदर ही जिंदा जलने की ये तस्वीरें हरदोई के कोतवाली शहर के हरदोई उन्नाव मार्ग पर राधा नगर के पास की है। दरअसल गिट्टी लेकर डम्फर बिलग्राम की तरफ जा रहा था कि अचानक किसी वजह से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। जिसके बाद डंपर पर बिजली के तार गिरने से डंपर ने आग पकड़ ली। हादसे में टक्कर के बाद डंपर का ड्राइवर डंपर के अंदर ही फस गया। डंपर के अंदर फंसा ड्राइवर लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन डंपर में आए करंट और जलने की वजह से कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका। फायर ब्रिगेड जब तक मौके पर पहुंचती और बिजली बंद कराई जाती है उससे पहले ही डंपर ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर जल रहे डंपर को कि आपको बुझाया सड़क पर चल रहे डंपर को लेकर दोनों तरफ से वाहनों का जाम भी लगा रहाऔर लोगो की भीड़ तमाशबीन बनी रही/

No comments:
Post a Comment