
सन 2006 में हुआ था नया ग्रह कर लागू ,गलत मूल्यांकन को लेकर किया था सदस्यों ने बवाल
संडीला हरदोई-05 मई नगर पालिका परिषद संडीला की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है सदस्यों और नगर पालिका के अधिकारियों के बीच जंग छिड़ी हुई है। नगर पालिका के सदस्य महेंद्र सोनी ने एक पत्र जिलाधिकारी हरदोई को नगर पालिका में हो रही तानाशाही को लेकर एक पत्र भेजा है पत्र में कहा गया है कि माह जनवरी से मई के बीच सिर्फ दो बोर्ड की बैठक हुई है जबकि प्रत्येक माह बैठक होनी चाहिए जिससे नगर का विकास सुचारू रूप से चल सके परन्तु नगर पालिका के अध्यक्ष एवं अधिकारी नगर पालिका में बोर्ड में बिना प्रस्ताव रखे ही अपने मनमाने व तानाशाही रवैये को अपनाते हुए कार्य करा रहे है जिससे हम सभी सदस्य काफी कुंठित महसूस कर रहे है । गृहकर (स्वतः कर योजना ) को लेकर जल्द ही एक फरमान जारी कर दिया गया है इस प्रस्ताव को बोर्ड में न रखकर हम सभी सदस्यों के साथ अन्याय किया गया है हम सभी सदस्य किसी कर के विरोध में नही है परंतु स्वतः कर योजना लागू होने से कई गरीबों की रोटी तक छिन सकती है क्योंकि कुछ गरीब तबका ऐसा भी है जिसके पूर्वजों ने अपने मकान को ठीक से बनवा था परंतु उनके वारिस कुछ नही कर पा रहे और प्रतिदिन मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे है । इससे पूर्व सन 2006 में नगर पालिका द्वारा नगर के सभी मकानों के गलत तरीके से मूल्यांकन किया गया था जिसका सभी सदस्यों ने पुरजोर विरोध भी किया था और कई सदस्य धरने पर भी बैठे थे परंतु गृहकर को सही ढंग से सही कर दोबारा से गृहकर लागू किया गया था । स्वतः कर योजना के लागू होने से नगर की जनता काफी चिंतित व परेशान है । ज्ञात हो कि नगर पालिका बोर्ड की बैठक 11 अप्रैल हंगामे दार हुई थी जिसमें नगर पालिका के सदस्यों ने आय व्यय 2017 – 2018 का पूर्ण विवरण मांगा था और सभी सदस्यों ने कहा था कि जब तक आय व्यय का पूर्ण विवरण बोर्ड के समक्ष नही प्रस्तुत किया जाएगा तब तक बोर्ड की कार्यवाही नही चलने दी जाएगी परन्तु एक माह बीत जाने के बाद भी नगर पालिका आय व्यय का विवरण नही प्रस्तुत कर सकी नगर पालिका के सभी सदस्यों ने एक पत्र लिखित रूप से दिनांक 13 अप्रैल को नगर पालिका में डाक द्वारा दिया गया जिसमें पुनः निवेदन किया गया कि आय व्यय का विवरण जल्द से जल्द प्रस्तुत किया जाय जिससे नगर का विकास सुचारू रूप से जल्द से जल्द कराया जा सके परन्तु अब तक आय व्यय का विवरण नगर पालिका द्वारा प्रस्तुत नही किया गया है इससे साफ जाहिर होता है कि नगर पालिका संडीला के अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन किस तरह कर रहे है ।

No comments:
Post a Comment