पाली-स्वच्छता कार्य ठेके में देकर स्वच्छता कर्मी लगा नेतागिरी में, भाई द्वारा दिलाई धमकी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 5 May 2018

पाली-स्वच्छता कार्य ठेके में देकर स्वच्छता कर्मी लगा नेतागिरी में, भाई द्वारा दिलाई धमकी

पाली हरदोई-05 मई गाँव की चौपट पड़ी सफाई को लेकर जब एक चिकित्सक द्वारा सफाई कर्मी अवनीश यादव की शिकायत प्रशासन से की गयी तो इससे बौखलाकर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े शाहाबाद सीएचसी पर एसटीएस के पद पर तैनात सफाई कर्मी के भाई ने फोन पर धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।मालूम हो कि विकासखंड भरखनी के भैंसीनगरा ग्राम पंचायत की गलियां गंदगी से पटी पड़ी है। सफाई व्यवस्था हेतु तैनात स्वच्छता कर्मी अवनीश यादव सफाई के नाम पर दूसरे को ठेके पर सफाई का कार्य देकर नेतागिरी करता है। सफाई व्यवस्था की ऐसी हालत देखकर एक क्लीनिक संचालक रामानंद शुक्ला ने शिकायती पोर्टल पर जिलाधिकारी से अवनीश यादव की शिकायत की तो अवनीश यादव के सीएचसी शाहाबाद में सीएसटी के पद पर तैनात भाई ने फोन पर अपने को वरिष्ठ चिकित्सक बताकर धमकी दी। जिसको ऑडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है। अब प्रश्न यह उठता है कि अवनीश यादव जैसे कई ग्राम पंचायतों में सफाई के नाम पर तीन हजार रुपए में दूसरे को ठेका देकर काम करवाते हैं किंतु स्वयं सफाई कार्य नहीं करते हैं। ऐसे सफाई कर्मियों के बारे में प्रशासन क्या कार्रवाई करेगा, यह भविष्य के गर्त में है। गांव के प्रधान रमाकांत से बात करने पर उन्होंने माना कि हां, गांव में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad