
कांग्रेस का “लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ” नुक्कड़ सभा संपन्न
हरदोई-07मई जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पूर्व सांसद राज्यसभा स्वागत समारोह को विदाई समारोह करार देते हुए भाजपा को जिले के भ्रष्टाचारियों की शरणस्थली बताया है।प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि यह अभूतपूर्व घटना है कि एक भूतपूर्व राज्य सभा सांसद बनने पर भूत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा उनका स्वागत समारोह किया जा रहा है। जो कि वास्तव में विदाई समारोह साबित होगा।हरदोई की जनता ने जब जब इनको जनादेश दिया तब तक इनके द्वारा जनादेश के पीठ में खंजर मारने का काम किया गया।अपने हजारों करोड़ के घोटाले और राशन,खनन ,नकल भू ,माफियाओं को बचाने के लिए हरदोई की जनता के साथ धोखेबाजी की गई है।कांग्रेस गठबंधन की बदौलत ही उनके पुत्र नजदीकी मुकाबले में विधायक बन सके थे। परंतु भाजपा में शामिल होकर हरदोई की स्वाभिमानी जनता को अपमानित करते हुए एक बार पुनः अपनी चिरपरिचित भितरघाती दलबदलू कार्यशैली का परिचय दिया है।हरदोई की जनता वक़्त आने पर इसका जवाब देगी।कांग्रेस पार्टी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भितरघातियों भ्रष्टाचारियों जुमलेबाजों की शरणस्थली बनी भाजपा की पोल खोलने के लिए “लोकतंत्र बचाओ” नुक्कड़ मीटिंग का आयोजन करके भाजपा को बेनकाब करने का काम किया है। जिस के क्रम में पहली “लोकतंत्र बचाओ”नुक्कड़ सभा का आयोजन आज शाम 7 बजे किया जिसमें भाजपा सरकार की जमकर खिंचाई की गई। कार्यवाहक जिला अध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी ने कहा कि चलाई जा रही योजनाओं में जम कर वसूली चालू है ।कहीं पर कोई काम दिखाई नहीं पड़ रहा है ।हर तरफ महंगाई का दौर है किसानों की फसलें आंधी और अतिवृष्टि के कारण किसानो का हाल बुरा है ।वह आत्महत्या करने को विवश है फिर भी सरकार कह रही है कि किसानों के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार वृद्धि के कारण आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। शौचालय आवासों में गड़बड़ियां की जा रही हैं और जिम्मेदार अपनी झोलियां भरने में लगे हुए हैं। जब तक इस सरकार को उखाड़ नहीं फेंक दिया जाता है तब तक हम कांग्रेसी जन चुपचाप नहीं बैठेंगे। हमारे लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा का शासन खत्म भी करना होगा जमील अहमद ने कहा कि जुमलेबाजी करके सरकार बनाई गई है और युवा रोजगार पाने को दर-दर भटक रहा है ।इन सभी का सरकार से भरोसा उठ गया है। मुन्ने मियां चौराहे पर आयोजित लोकतंत्र बचाओ नुक्कड़ सभा में जमील अहमद, डॉ श्याम प्रकाश शुक्ला ,रामेश्वर प्रसाद,निर्भान सिंह यादव,भुट्टो मियां,सुनीता त्रिपाठी,साधु सिंह सोमवंशी समेत स्थानीय मोहल्लेवासी और क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment