फर्रुखाबाद मैलानी रेल लाइन का सर्वे पूरा,गोकुल ग्राम एवं पशुपालक प्रषिक्षण केन्द्र का शिलान्यास कल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 7 May 2018

फर्रुखाबाद मैलानी रेल लाइन का सर्वे पूरा,गोकुल ग्राम एवं पशुपालक प्रषिक्षण केन्द्र का शिलान्यास कल

केन्द्रीय राज्यमंत्री कृषि एवं किसान कल्याण, कृष्णाराज करेंगी उद्घाटन
शाहजहाँपुर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ग्राम सिमरा वीरान विकास खण्ड खुटार तहसील पुवायाॅ में जिला गौसदन सिमरा वीरान में राष्ट्रीय गोकुल मिषन के अन्तर्गत, गोकुल ग्राम एवं पषुपालक प्रषिक्षण केन्द्र का षिलान्यास समारोह कृष्णाराज, सांसद, एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण, मंत्रालय के कर कलमों द्वारा 08 मई 2018 को दिन मंगलवार समय 11 बजे किया जायेगा। जिससे प्रषिक्षित पषु मैत्री, पषु पैरावेट को निःषुल्क कृत्रिम गर्भाधान किट तथा प्रतिभाग करने वाले कृषक भाईयों को साहित्य वितरित किया जायेग।
—फर्रुखाबाद मैलानी रेल लाइन का सर्वे हुआ पूरा
केंद्रीय मंत्री कृष्णराज के मीडीया प्रभारी रामबरन सिंह ने बताया कि पहले स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर द्वितीय द्वार एवम् प्रतीक्षालय का निर्माण सिमरा वीरान में गोकुल ग्राम की स्थापना जनपद में मेडिकल कालेज की स्थापना जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य करवाये इसी क्रम में फर्रुखाबाद मैलानी रेलवे लाइन बिछबाने की योजना के संबंध में कई बार केंद्रीय मंत्री कृष्णराज ने तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिलकर इस परियोजना की चर्चा की जिसके उपरांत इस रेल परियोजना की रूप रेखा तय की गयी और सर्वे कराया गया फर्रुखाबाद मैलानी रेल लाइन 157.60 किमी लंबी होगी जिसका अधतन सर्वेक्षण और फील्ड कार्य पूरा होने की सूचना रेल विभाग द्वारा केंद्रीय मंत्री को पत्र द्वारा दी गयी इस रेल लाइन का संशोधित इंजीनियरी स्टीमेट उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रारम्भ कर भूमि अधिग्रहण अधिनियम के अनुसार तैयार किये जा रहे है पत्र में बताया गया है की सर्वेक्षण का काम पूर्ण होते ही इस रेल परियोजना का काम तेजी से बढ़ जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad