
हरदोई- 07मई लखनऊ स्थित लोहिया ट्रस्ट में आने वाले लोकसभा चुनाव व लचर हरदोई संगठन में मजबूती को लेकर हरदोई के दो नेता सपा प्रदेश सचिव संजय कश्यप व यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से मिले। मुकुल सिंह आशा व संजय कश्यप लखनऊ में हरदोई के लचर संगठन को लेकर विचार विमर्श किया और साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में मजबूत पार्टी प्रत्याशी देने की मांग की और साथ ही युवा नेताओं ने नेताजी को विश्वास दिलाया कि चुनाव में सपा प्रत्यशियों को भारी से भारी मतों से जिताने का काम करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कंधे से कंधा मिलाकर मजबूत करने का काम करेंगे। नेताजी ने बताया कि आप लोग परेशान बिल्कुल न हो, संगठन पहले से भी अच्छा बनेगा और अच्छे तरीके से हम लोग मिलकर काम करेंगे। और पार्टी को और मजबूत करने की जिम्मेदारी अब तुम लोगो के कंधे पर हैं। जो लोग चले गए हैं उनसे पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अब उत्तर प्रदेश का भविष्य सिर्फ और सिर्फ अखिलेश यादव हैं उनके साथ सभी लोगों को काम करके पार्टी को मजबूत करना हैं।

No comments:
Post a Comment