
शाहाबाद हरदोई07 मई थाना क्षेत्र के ग्राम कनिकापुर से अपहरण कीगई दो बहनों के संबंध में सोमवार को पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। देहात कोतवाली के गांव अरदानपुर निवासी राजेश सिंह पुत्र महेश सिंह ने बताया कि शाहाबाद के ग्राम कनिकापुर मजरा सिकंदरपुर नरकतरा में उसकी पुत्री शालू ब्याही है। छोटी बेटी पिंकी 14 भी वहीं थी। बकौल राजेश 5 मई को दोनो शाहाबाद खरीददारी करने गयी। वहीं कमलजीत निवासी कनिकापुर तथा नीरज निवासी रामपुर लोनार ने अपने साथियों के साथ अगवा कर लिया। नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है।

No comments:
Post a Comment