मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब मुजफ्फरनगर सुप्रीम की ओर से और वरदान सेवा संस्थान के सहयोग से रविवार को स्वामी विवेकानंद कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज-जट मुझेड़ा में नेत्र कैंप लगाया गया। मरीजों के चेकअप के बाद चिकित्सकों ने दवाएं व चश्मे वितरित किए। आंखों में मोतियाबिंद मिलने पर मरीजों को ऑपरेशन के लिए गाजियाबाद स्थित वरदान हॉस्पिटल में ले जाया गया। कैंप में ४६२ ओपीडी हुई और १०८ रोगियों का ऑपरेशन हुआ। क्लब अध्यक्ष अंकित ङ्क्षबदल ने बताया कि नेत्र कैंप श्रवण कुमार अग्रवाल की स्मृति में लगाया गया। इस दौरान वरदान संस्था मुजफ्फरनगर के संस्थापक सुरेंद्र संगल, संजय अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद, नेपाल सिह, प्रेमपाल सिह, अजय गर्ग, गिरीश अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद व रजनीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Post Top Ad
Monday, 14 May 2018
निःशुल्क कैम्प में आंखों की जांच की
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment