चरथावल। आगामी पवित्र रमजान को लेकर थाना प्रांगण में शांति समीति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सीओ सदर रिजवान अहमद व नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी ने शांति समिति के बैठक लेते हुए रमजान माह में क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है लोगो ने शांति व्यवस्था बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए बीजली व पानी की व्यवस्था को दरुस्त करने की मांग उठाई। चरथावल थाना प्रांगण में रविवार को रमजान के पवित्र माह को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर सीओ सदर रिजवान अहमद व नायब तहसीलदार राव अवतार सिंह व थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की शांति समिति के बैठक ली बैठक में दोनों धर्मो के गणमान्य लोगो ने भाग लिया इस मौके पर सीओ सदर रिजवान अहमद ने कहा कि रमजान शरीफ मुस्लिम समाज के लिए पवित्र महीना है ।
इसीलिए दोनो धर्मो के लोगो के चाहिए कि आपस मे सब मिलजुल कर रहे इससे क्षेत्र से अलग ही सन्देश जाएगा उन्होंने कहा कि सभी लोग रमजान के त्योंहार को आपस मे मिलजुल कर मनाए अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति कही दिखे या किसी को परेशान करे इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे ऐसे लोगो पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी को परेशान करे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे तुरन्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी इस मौके पर एसएसआई मनोज कुमार चाहल भोलेशंकर गौतम,राजकुमार,कालीचरण तोमर,संजय त्यागी,बच्चन सिंह अत्री,मूसा प्रधान,कंवरपाल प्रधान,मछेन्द्र सिंह,डॉक्टर नोशाद,मोहन प्रधान,याकूब,मौलाना अहसान कासमी आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment