अखिलेश यादव अब नहीं रहे किसी सदन के सदस्य | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 5 May 2018

अखिलेश यादव अब नहीं रहे किसी सदन के सदस्य

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई सदस्यों का विधान परिषद का कार्यकाल शनिवार को पूरा हो जाएगा। कल के बाद श्री यादव किसी सदन के सदस्य नहीं रह जाएंगे। अखिलेश के अलावा जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा, उनमें भाजपा के सदस्य व योगी सरकार में मंत्री डा. महेन्द्र सिंह व सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम दोबारा सदन के सदस्य चुने जा चुके हैं। नये सदस्यों को शपथ सोमवार के बाद किसी भी दिन दिलायी जा सकती है।

मालूम हो कि पांच मई 2018 को विधान परिषद के जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें अखिलेश यादव, उमर अली खान, नरेश उत्तम, मधु गुप्ता, डा. महेन्द्र कुमार सिंह, चौधरी मुश्ताक, सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, राम सकल गुर्जर, डा. विजय यादव. डा. विजय प्रताप व सुनील कुमार चित्तौड़ हैं। इसके साथ ही अम्बिका चौधरी की सीट खाली चल रही थी और भाजपा में आने के बाद ठा.जयवीर सिंह ने भी विप सदस्यता छोड़ दी थी, इस सीट पर बाद में योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा निर्वाचित हो गये थे। उनका भी कार्यकाल 5 मई को पूरा हो रहा था, लेकिन वह भी फिर से विप के लिए निर्वाचित हो चुके हैं। इन रिक्त सीटों में 10 सीटों पर भाजपा, एक-एक पर अपना दल, सपा व बसपा के भीमराव अम्बेडकर निर्वाचित हो चुके हैं। भाजपा कोटे में दोनों मंत्री डा. महेन्द्र व मोहसिन के साथ ही बुक्कल नवाब, सरोजनी अग्रवाल, ठा. जयवीर सिंह, भाजपा के महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक व विद्यासागर सोनकर, अशोक धवन, यशवंत सिंह व अपना दल के आशीष कुमार सिंह भी परिषद पहुंच गये हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad