अब बिना सिमकार्ड वाले नेटवर्क हो सकेगी बात | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 5 May 2018

अब बिना सिमकार्ड वाले नेटवर्क हो सकेगी बात

लखनऊ। यदि आप मोबाइल सिग्नल, कॉल ड्राप और नेटवर्क की समस्या से परेशान हैं तो सरकार आपको नई सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है, जिसमें बिना सिमकार्ड वाले मोबाइल नेटवर्क के भी आप कॉल कर सकेंगे। सरकार ने इंटरनेट टेलीफोनी को मंजूरी दे दी है। यानी अब बिना नेटवर्कके भी काल करना संभव होगा।

इंटरनेट टेलीफोनी में नेटवर्क न होने पर भी उपभोक्ताओं के लिए वाई-फाई और इंटरनेट की मदद से काल करना संभव होगा। टेलीफोनी के जरिए अब मोबाइल फोन उपभोक्ता ब्राडबैंड कनेक्शन के द्वारा फोन कर सकेंगे। अंतर मंत्रालयी दूरसंचार आयोग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अभी बीएसएनएल, एयरटेल, जियो समेत कई अन्य मोबाइल कंपनियां इस सेवा की शुरुआत करने में सक्षम हैं। इस नई कनेक्टिविटी सेवा से ऐसे इलाकों में, जहां सिग्नल की परेशानी रहती है, लोगों को काल करने में आसानी रहेगी। उपभोक्ता को एक एप डाउनलोड करना होगा, यह ऐप मोबाइल आपरेटर द्वारा दिया जाएगा। हर ऑपरेटर का अपना अलग एप होगा, इसके बाद उपभोक्ता को दस डिजिट का नंबर दिया जायेगा। यदि आपका सिम और और एप एक ही कंपनी के हैं तो मोबाइल नंबर नहीं बदलना पड़ेगा। इस सेवा में उपभोक्ता इंटरनेट की मदद से मोबाइल फोन और लैंडलाइन दोनों पर बात कर सकेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad