जिस भी लड़की के ऊपर कलीरे झड़ जाते उसकी शादी जल्दी हो जाती अब हो जाएगी जाह्नवी की शादी… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 8 May 2018

जिस भी लड़की के ऊपर कलीरे झड़ जाते उसकी शादी जल्दी हो जाती अब हो जाएगी जाह्नवी की शादी…

जी हां सोनम ने कलीरे पहन कर जाह्नवी को एक चेयर पर बैठाया और उनके सिर के ऊपर हाथ करके कलीरे झाड़े। इस दौरान जाह्नवी काफी घबराई और डरी हुई सी लग रही हैं। इतना ही नहीं जाह्नवी हाथ जोड़कर प्रेयर करती भी दिख रही हैं कि उनके ऊपर सोनम के कलीरे न झड़े। सिर्फ जाह्नवी ही नहीं बल्कि जैकलीन के ऊपर भी सोनम ने कलीरे झाड़े। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी काफी सुर्खियों में है। मेहंदी के बाद सोमवार को हुई संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। संगीत सेरेमनी के दौरान सोनम की चूड़ा और कलीरे सेरेमनी भी हुई जिसके बाद बाकी की रस्में भी पूरे रीति-रिवाज से हुईं। इस दौरान सोनम ने कलीरे झाड़ने की रस्म भी पूरी की। इसमें सबसे पहला नंबर आया सोनम की छोटी बहन जाह्नवी का।

ऐसा माना जाता है कि जिस भी लड़की के ऊपर कलीरे झड़ जाते हैं उसकी शादी जल्दी हो जाती है। और अभी अपनी करियर की शुरुआत के टाइम जाह्ववी जल्दी शादी होने से घबरा रही हैं। लेकिन किस्मत से जाह्नवी बच जाती हैं और उनके ऊपर एक भी कलीरा नहीं झड़ता। रस्म के बाद जाह्नवी काफी खुश होकर कुर्सी से उठती हैं। इसके बाद नंबर आता है जैकलीन का। सोनम की बेस्टफ्रेंडै जैकलीन भी अपना लक ट्राई करने सोनम के पास बैठती हैं। सोनम जैकलीन के ऊपर भी कलीरे झाड़ती हैं लेकिन जैकलीन भी बच जाती हैं। अब देखना ये है कि सोनम के बाद कूपर परिवार में अगला नंबर किसका है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad