रायबरेली। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक ओर जहां अपराधियो को प्रदेश छोड़ने य जेल की सलाखों में स्थान होने की बात कह कर आवाम को सुरक्षा देने का भरोसा दे रहे हैं,वही अपराध में कही पर भी कमी होती नही दिखाई देती है।हाईटेक पुलिसिंग भी अपराधियो के सामने अक्षम नजर आती है,थाना क्षेत्र के सेमरी चैकी के अंतर्गत तीन दिनों में दो बडी घटनाये पुलिस के लिये अनसुलझी गुत्थी बन चुकी हैं,सेमरी चैकी से चंद किलोमीटर दूर भितरी पुल पर रविवार शाम दुकान बंद कर घर आ रहे एक सराफा व्यापारी से अज्ञात हमलावरों ने रोककर मारपीट की तथा गोली मारकर बैग छीन कर भागने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार मूलतः बकुलिहा गांव निवासी बउवा सोनी जो अब सेमरी चैराहे में रहता हैं और महरानीगंज में उसकी ज्वैलर्स की दुकान हैं रविवार शाम वह दुकान बंद कर के घर लौट रहा था कि भितरी पुल पर हमलावर पहले से घात लगाये बैठे थे हमलावरों ने रोककर मारपीट शुरू कर दिया इसी दौरान बैग की छीना झपटी करते हुए फायर कर दिया जिससे वह लहूलुहान में गिर गया और एक बैग लेकर हमलावर फरार हो गए उधर ग्रामीणों ने फायरिंग की आवाज सुनकर जब घटना स्थल पर आये तो पुलिस को जानकारी दी।लहूलुहान हालत में घायल खीरो सी एच सी लाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।खीरो पुलिस अभी तीन दिन पूर्व हुई जगन्नाथगंज में लाखों रुपये की चोरी का खुलासा भी नही कर पाई थी कि गोली कांड की घटना ने और सिरदर्द बढ़ा दिया।स्थानीय लोगो ने बताया कि चैकी क्षेत्र आपराधिक गढ़ बनता जा रहा है वही पुलिस कोई कार्यवाही नही कर पाती हैं लोगो ने बताया कि थोड़े थोड़े समय अंतराल में लूट आदि की घटनाये हो चुकी है और ब्यापारियों ने चैकी में प्रदर्शन भी किया था जिसमें कार्यवाही के नाम पर आश्वाशन मिला था। इस सम्बंध में एस ओ शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना बड़ी है जल्द ही खुलासा किया जायेगा।

No comments:
Post a Comment