
फूस पताई की झोपड़ी में रह रहे गरीबों का महलों में रहने का सपना करेंगे पूरा
पिहानी हरदोई 14मई-नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष पिहानी डॉ मोहम्मद साजिद ने नगर निकाय चुनाव से पूर्व किए वादे को निभाना शुरु किया।उनके पुत्र द्वारा कस्बे के मोहल्ला छिपीटोला निवासी मोहम्मद खान और नूरहसन खान के अपने घर का सपना पूरा करने के वादे को साकार करने की घोषणा की गई है।वे मोहल्ला छिपीटोला में उपरोक्त के घर पहुंचे और निर्माण कार्य कराने की घोषणा की। ज्ञात हो कि बस्ती में इन दोनों निर्धनों के मकान पालिका के किसी फंड से नहीं बल्कि जमाल साजिद चांद भाई ने स्वयं अपने निजी रुपए से बनवाने की घोषणा की है।उन्होंने ईद से पहले ही दोनों मकानों का निर्माण कार्य पूरा कराने की बात कही।इस संबंध में जमाल साजिद से संवाद करने पर उन्होंने साफ साफ कह दिया कि मेरी भावनाओं में समानताएं निवास करती हैं।नगरपालिका अध्यक्ष पद चुनाव जीतने से पहले हमारे द्वारा जनता से किए गए सभी वादे पूरे करने के लिए हमारा प्रयास जारी है।बिना भेदभाव के हर तबके हर फिरके के लोगों की समस्याओं का समाधान करने में मदद करने से उनके मन को शांति मिलती है।उन्होंने ये भी बताया कि चुनाव जीतने के बाद से उनकी किसी से कोई विद्वेश की भावना नहीं है।कल से उक्त दोनों मकानों की बुनियाद भरवाई जाने का खाका तैयार किया गया है।

No comments:
Post a Comment