रायबरेली। सर्व शिक्षा अभियान एवं शिक्षा अधिकार अधिनियमो के तहत परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले बच्चो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए निरंतर नित नए नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सरकार की सोच विद्यालयों में प्रभावी है। बनाने के उद्देश्य जिला अधिकारी संजय कुमार खत्री द्वारा जनपद के लगभग 2500 विद्यालय में एक साथ 14 मई को बच्चों को दी जा रही शिक्षा का मूल्यांकन कराने के लिए परीक्षा कराई गई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला की देखरेख में जनपद के सभी विद्यालयों में परीक्षा कराई गई। सलोन क्षेत्र के आदर्श प्राथमिक विद्यालय फरीद गढ़ में चल रही परीक्षा का अवलोकन विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष रामचंदर एव सदस्य रमेश कुमार गौड़ ने संयुक्त रूप से विद्यालय में अवलोकन किया उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी संजय कुमार खत्री के प्रयास एवं सोच की सराहना की कहा कि इस परीक्षा से बच्चों एवं शिक्षकों दोनों का मूल्यांकन हो सकेगा और दोनों स्तर पर सुधार किया जा सकेगा विद्यालय के प्रधानाध्यापक रिसोर्स पर्सन बालिका शिक्षा यस यस पांडे द्वारा परीक्षा का संचालन शुचिता पूर्ण कराया गया परीक्षा के कक्ष निरीक्षक विजय कांत शुक्ला सहायक अध्यापक ज्योति यादव गंगादीन शि0 मि0 जमुर्वा बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Monday, 14 May 2018
विद्यालयों में शिक्षा मूल्यांकन परीक्षा संपन्न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment