
माधौगंज हरदोई 14मई ।बाइक से घर जा रहे दंपति को ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर लगने से महिला के पैर की उंगली टूट गई। डाक्टर ने सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया।थाना क्षेत्र के गांव खुर्दामदार पुर निवासी नितिन कुमार अपनी पत्नी रानी 19 वर्ष को बाइक से जांच कराने सेलापुर मार्ग पर निजी चिकित्सक के यहां गया था। जांच कराकर घर वापस जाते समय कस्बे के मुख्य चैराहे पर मल्लावां की ओर से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रानी के पैर की उंगलियां टूट गई। वही उसका पति नितिन को भी मामूली चोटें आई।

No comments:
Post a Comment