
हरदोई।14मई प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई ने सभी तहसीलों पर जन विरोधी भाजपा सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया।भाजपा शासित केंद्र एवं राज्य सरकार में महंगाई चरम पर है भ्रष्टाचार अपराध बढ़ रहे हैं गेहूं क्रय केंद्रों पर अनियमितताओं का बोलबाला है आम जनमानस की मूलभूत आवश्यकताओं शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा की अनदेखी हो रही है किसानों की बढ़ती आत्महत्या को रोकने में विफल रही है भाजपा सरकार किसानों को लागत मूल्य का भुगतान नहीं हो रहा है बढ़ते अपराध के चलते कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है किसानों की ऋण माफी के प्रति सरकार उदासीन है किसानों की अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा भी नहीं मिल पा रहा है बेरोजगारों एवं संविदा कर्मियों की समस्याओं के प्रति सरकार उदासीन है भाजपा सरकार में अराजकता चरम पर है भारतीय जनता पार्टी आपसी फूट डालकर अपनी नाकामियों को छुपाना चाहती है। आज समूचे भारत में भारतीय जनता पार्टी के शासन में आम जनमानस, कर्मचारी संविदा कर्मी सभी बेहाल है।ऐसी सरकार जो जनहित के मोर्चे पर विफल हो उसका बर्खास्त होना राष्ट्रहित में होगा महामहिम जी जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई के कांग्रेस जन यह मांग करते हैं अपने घोषणापत्र के वादों को पूरा करने में नाकाम रही जनविरोधी भारतीय जनता पार्टी सरकार जो भ्रष्टाचारियों दलालों अपराधियों की शरणस्थली बन गई है उसे बर्खास्त किया जाए।हरदोई तहसील स्तर का धरना प्रदर्शन कलेक्ट्रेट परिसर में धरना स्थल पर किया गया जिसको कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ,जिला महासचिव- साधु सिंह सोमवंशी, श्याम प्रकाश शुक्ला ,अजीत सिंह चंदेल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा तिवारी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता देवी,हरि ओम त्रिपाठी हरदोई नगर पालिका परिषद पूर्व प्रत्याशी जमील अहमद अंसारी अनुसूचित जाति जनजाति चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा प्रदेश सचिव विक्रम पांडे गोपाल पांडे उत्कर्ष दीक्षित ने संबोधित किया।इस अवसर पर दिनेश राठौर अकील खान शिवपाल वर्मा रिजवान अख्तर विनोद सोशल मीडिया प्रभारी निर्भान सिंह यादव आकाश सिंह दीप सिंह गौर शशिकांत तिवारी शशि बाला वर्मा कुसुम अग्रवाल आशीष सिंह सुनील वर्मा सुदामा प्रसाद रविंद्र कुमार मिश्रा रमेश चंद्र वर्मा आकाश सिंह रामदत्त रामचंद्र वर्मा मनीष वर्मा राम लखन रामबाबू सरफराज का उमाशंकर राम लखन अनिल कुमार रंजीत सिंह नरेंद्र वर्मा गिरजाशंकर सियाराम सुनील कुमार हनी सिंह चौहान आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।शाहाबाद तहसील पर आयोजित धरना प्रदर्शन को डॉ अजीमुश्शान, गुफरान कौसर, डॉ इक़्तेदार खान, अजहरयार खान, विनोद गुप्ता ने सम्बोधित किया।उसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन उप जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित किया।बिलग्राम तहसील में पीसीसी सदस्य युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अभिषेक पटेल,मिश्रिख लोक सभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह,बालामऊ विधान सभा अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा,यदुनाथ यादव,शिवम वर्मा विजय कुमार ने ज्ञापन दिया।सवायजपुर तहसील में जिला सचिव के के पाल, अरविंद शुक्ला, भरखनी ब्लॉक अध्यक्ष विदुर त्रिवेदी,शशिकांत तिवारी,पाली नगर अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन दिया।सण्डीला तहसील में ब्लॉक अध्यक्ष इदरीश वारसी, पीसीसी सदस्य महताब अहमद, चाँद बाबू,नवरत्न द्विवेदी, कोथावां ब्लॉक अध्यक्ष राम अवतार वर्मा,बेंहदर ब्लॉक अध्य्क्ष रणकेन्द्र सिंह कछौना ब्लॉक अध्यक्ष श्याम प्रकाश त्रिपाठी, ने कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन दिया।माननीय शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर इस धरना प्रदर्शन/ज्ञापन कार्यक्रम को तहसील स्तर तक सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई सभी सम्मानित जनता ,नेतागणों, कार्यकर्ताओं एवं मीडिया बन्धुओं के सहयोग समर्थन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती है।

No comments:
Post a Comment