जानें, SBI की नई कार लोन स्कीम… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 8 May 2018

जानें, SBI की नई कार लोन स्कीम…

इस स्कीम के तहत एसबीआई आपको कम ब्याज दरों पर लोन देने के साथ ही कई सुविधाएं दे रहा है इसमें जीरो फॉरक्लोजर चार्ज, कम कागजी कार्यवाही और लंबी अवध‍ि के लिए लोन दिए जाने की सुविधा शामिल है। आप अपने सपनों की कार खरीदना चाहते हैं तो अब भारतीय स्टेट बैंक आपको इस सपने को पूरा करने में मदद करेगा एसबीआई ने एक नई कार लोन स्कीम शुरू की है इसके तहत आपको कई खास फीचर्स दिए जा रहे हैं।

एसबीआई की तरफ से अपने ट्व‍िटर हैंडल पर दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक ऑन-रोड प्राइस पर 90% तक लोन देगा इसके साथ ही लोन भुगतान के लिए आपको 84 महीनों का समय म‍िलेगा।

यह लोन स्कीम मल्टी यूटिलिटी व्हीकल्स (MUV) और स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) को खरीदने वालों के लिए लाई गई है यह स्कीम 21 से 65 वर्ष की आयु वाले लोगों के लिए है। लोन सिर्फ वही लोग ले सकते हैं जो राज्य/केंद्र सरकार के कर्मचारी हों सार्वजन‍िक क्षेत्र की कंपनी या फिर निजी क्षेत्र की किसी प्रतिष्ठित कंपनी में काम करते हों निजी कंपनियों में काम करने वाले शख्स की कुल नेट इनकम 2.5 लाख रुपये कम से कम होनी चाहिए। इसके अलावा वो प्रोफेशनल्स कारोबारी और पार्टनरश‍िप फर्म यह लोन ले सकते हैं जिनकी ग्रोस इनकम और नेट प्रॉफ‍िट 4 लाख सालाना से ज्यादा हो कृषि में लगे व्यक्ति भी इस स्कीम के तहत लोन ले सकते हैं हालांकि उनकी सालाना नेट इनकम 4 लाख रुपये कम से कम होनी चाहिए एसबीआई ने कहा है कि यदि आवेदक की वार्षिक आय 10 लाख या इससे ज्यादा है तो एसबीआई वाहन के ऑन-रोड मूल्य का 90 फीसदी लोन देगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad