मोरना। तीर्थनगरी शुक्रताल स्थित शुकदेव आश्रम स्थित यज्ञशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ किया व विधि-विधान से मंदिर में पूजा-अर्चना की। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक चंद्रा के संयोजन में देवेंद्र ढिगान, अमित विश्वकर्मा, जीतेंद्र टांक शामली, शक्ति ङ्क्षसह ङ्क्षझझाना, सुनील पांचाल लोनी, राजू कैराना, देवीचंद, सतीश कुमार कांधला व रोहित चंद्रा समेत कई दर्जन कार्यकर्ता दोपहर में तीर्थनगरी शुक्रताल स्थित शुकदेव आश्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने दिल्ली एम्स में भर्ती प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही शुकदेव मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा भी बांधा। मंदिर में कथा व्यास सुमन शास्त्री एवं आशीष माधव शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन कराया। पंडित खेमराज, दीपेश, जीवराम, धीरेंद्र शास्त्री, प्रद्युमन, दीपक, शुभम, अरुण, शिव प्रकाश, प्रशांत व लालमणि वेदपाठी ने हवन यज्ञ संपन्न कराया।
Post Top Ad
Sunday, 3 June 2018
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment