मैनपुरी हादसे में मरने वालों की लिस्ट, सीएम ने की आर्थिक सहायता की घोषणा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 13 June 2018

मैनपुरी हादसे में मरने वालों की लिस्ट, सीएम ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

लखनऊ/मैनपुरी(आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव किरतपुर के पास यात्रियों से भरी वाल्वो बस अनियंत्रित मैनपुरीं रोड़ पर बने डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में 18 यात्रियां की मौत हो गई। वहीं 32 यात्री जख्मी हो गए। हादसा ग्रस्त बस जयपुर से सवारियां लेकर कन्नौज के छिबरामऊ जा रही थी। राहगीरो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में ज्यादातर फर्रुखाबाद व कन्नौज जिले के बताए जा रहे हैं। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बस दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतको के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की है। साथ ही मुआवजे का एलान करते हुए अधिकारियों को घायलो का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद के मान ट्रांसपोर्ट की वाल्वो बस मंगलवार रात करीब करीब 90 यात्रियों को लेकर जयपुर से कन्नौज के छिबरामऊ के लिए रवाना हुई थी। बस में फर्रुखाबाद व कन्नौज के रहने वाले जरदोजी का काम करने वाले सवार थे। बताते हैं कि बुधवार सुबह थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव कीरतपुर के पास डिवाइडर से टकरा कर बस पलट गयी। इस भीषण हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मद्द से बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद कई थानों का फोर्स और करीब 12 एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर शवों और घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं,वहां घायलों का इलाज जारी है।
सूचना मिलने के बाद कमिश्नर आगरा जोन के. राममोहन राव ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। कमिश्नर ने शासन की ओर से मृतकों के परिवार को 2-2 लाख व घायलों को 50-50 हजार मुआवजा दिए जाने की घोषणा की। उधर जिला अधिकारी प्रदीप कुमार ने भी अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना।
वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। शवों को देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गंभीर घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
अभी तक 08 मृतकों की पहचान हो सकी है। जिनमें छिबरामऊ (कन्नौज) के दो चचेरे-तहेरे भाई ज्ञानेंद्र और प्रदीप भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान प्रदीप (22) पुत्र रामनाथ, निवासी पालपुर, जाफराबाद (कन्नौज), ज्ञानेन्द्र (19) पुत्र सुमेर सिंह, निवासी पालपुर, जाफराबाद (कन्नौज), मो. आजाद(30) पुत्र शरफुद्दीन, निवासी अवशेर (कन्नौज), डिंपी (19) पत्नी अजय सिंह, भरतपुर (फर्रुखाबाद), अकील (27) पुत्र फारुख याकूब नगर कन्नौज, नंदन निवासी पालनगर छिबरामऊ, कन्नौज, सारुन पुत्र सर्फुद्दीन निवासी बावन झाला, बिल्हौर जिला कानपुर व भुल्ली (23) पुत्र जमील निवासी ककुअन, कन्नौज के रूप में हुई है। अन्य मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
घायलों की सूची
मुकुल (22) जेल चौराहा, मैनपुरी, चरन सिंह(58) मैनपुरी, मुन्नी देवी (45)मेरापुर, फर्रुखाबाद, नंदन, रिजवान (23), कानपुर, मुकुल (22), फतेहगढ़, फर्रुखाबाद, आदिल, कन्नौज, कुंदन (19) कन्नौज, हरीकृष्ण(37),गुरसाईगंज, कन्नौज, सुनीता(23), जुनैदपुर, गुरसाईगंज, कन्नौज, रचना मिश्रा (30) फर्रुखाबाद, तजीर (25) फर्रुखाबाद, मु. हसन कन्नौज, रघुराज सिंह(35) आगरा, अफरोज (50) कन्नौज, इरशाद(22) कन्नौज, फरोज (15) कन्नौज, जमील(32) फर्रुखाबाद, शकील (20) कन्नौज, रेशमा कन्नौज, रोहित (46) फर्रुखाबाद व राजा (65) फर्रुखाबाद के रुप में हुई है।

मैनपुरी सड़क दुर्घटना के मृतकों व घायलों को आर्थिक सहायता का एलान

लखनऊ, 13 जून 2018 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में हुई बस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने घायलों का समुचित इलाज कराने के भी निर्देश दिए हैं। योगी ने दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad