जॉन अब्राहम ने ‘सत्यमेव जयते’ का ट्रेलर शेयर किया | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 28 June 2018

जॉन अब्राहम ने ‘सत्यमेव जयते’ का ट्रेलर शेयर किया

फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ​अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का ट्रेलर का लिंक शेयर करते हुए लिखा, मैं मारूंगा तो मर जाएगा, देश का हर बेईमान अब डर जाएगा। क्योंकि अब बेईमान पिटेगा, करप्शन मिटेगा।’ इस फिल्म में जॉन अब्राहम एक पुलिस वाले की भूमिका में हैं।

जॉन अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वो पिछले कई दिनों से अपने ट्विटर अकाउंट पर करप्शन से जुड़े सवाल करते नज़र आ रहे हैं।

फिल्म में जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेयी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रिलीज होगी। स्वतंत्रता दिवस आने में कुछ दिन ही बाकी है। नई फिल्म ‘परमाणु’ की सफलता का मजा ले रहे जॉन अब अपनी दूसरी फिल्म से काफी कयास लगाए हुए हैं।

फिल्म के जारी हुए पोस्टर में एक टैगलाइन ‘बेईमान पिटेगा करप्शन मिटेगा’ है, जो साफ़ करता है कि यह फिल्म भ्रष्टाचार विरोधी है। कहा जा सकता है कि स्वतंत्रता दिवस के लिए यह उपयुक्त है। ‘सत्यमेव जयते’ 15 अगस्त को रिलीज होगी और इसकी अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ से मुकाबले की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad