खुदाई के दौरान मिट्टी के नीचे दबे 2 मजदूर, एक की मौत, राहत कार्य जारी… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 28 June 2018

खुदाई के दौरान मिट्टी के नीचे दबे 2 मजदूर, एक की मौत, राहत कार्य जारी…

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में गुरुवार को कुंए मिट्टी खोदने के दौरान उसका बड़ा भाग भरभरा के नीचे गिर गया। जिसके चलते 2 मजदूर इसके नीचे दब गए। बताया जा रहा है कि एक मजदूर की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

घटना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र की है। यहां लालपुर गांव में एक कुंआ खोदा जा रहा था। बारिश के चलते नमी होने के कारण मिट्टी का एक बड़ा भाग गिर गया और उसके नीचे 2 मजदूर 22 फुट नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पुलिस मौके पर पहुंच गई और खुदाई जारी है। सीओ खुर्जा जगदीश चंद ने बताया खुदाई जारी है। दोनों मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad