चीन विश्व में शांति के प्रति प्रतिबद्ध : शी चिनफिंग | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 28 June 2018

चीन विश्व में शांति के प्रति प्रतिबद्ध : शी चिनफिंग

नई दिल्ली। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस से कहा है कि उनका देश विश्व में किसी तरह की अव्यवस्था नहीं चाहता है, उन्होनें बैठक के दौरान कहा कि चीन विश्व में शांति के प्रति प्रतिबद्ध है।

बीजिंग और वाशिंगटन के बीच कारोबार को लेकर बढ़ते तनाव के बीच मैटिस इस समय चीन की यात्रा पर हैं। वे दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामक सैन्य गतिविधियों के मुखर विरोधी रहे हैं। दूसरी तरफ चीन ताइवान के प्रति अमेरिकी नीति की आलोचना करता रहा है। इसे वह अपना ही हिस्सा बताता है, जबकि अमेरिका उसे हथियारों की आपूर्ति करता रहा है।

चीनी राष्ट्रपति ने किसी खास इलाके का जिक्र किए बगैर कहा कि दोनों देशों के साझा हितों से जुड़े मुद्दों का तो समाधान किया जा सकता है, लेकिन भौगोलिक सीमा पर चीन कोई रियायत नहीं देगा। पत्रकारों से बात करते हुए मैटिस ने कहा कि वे चीन आकर बहुत खुश हैं और दोनों देशों के सैन्य संबंधों को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं। इससे पहले चीनी रक्षा मंत्री ने मैटिस से कहा कि आपसी सम्मान और विरोध से बचकर ही दोनों देश अपने संबंध विकसित कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad