
सोनम कपूर फिल्म वीरे दी वेडिंग के बाद एक बार फिर सिनेमा के पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं। इस बार वो अपने पापा अनिल कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी।
सोनम कपूर से सोनम के आहूजा हो चुकी अनिल कपूर की बेटी सोनम की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का टीजर रिलीज़ हो चुका है। टीजर में एक झलक अनिल कपूर की फिल्म 1942 : अ लव स्टोरी के एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की भी है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर सोनम ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया था।
सोनम की इस फिल्म का डायरेक्शन आने वाली फिल्म ‘संजू’ के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने ही किया है। वहीं इस फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा हैं। फिल्म में सोनम और उनके पिता अनिल कपूर के अलावा जूही चावला और राजकुमार राव भी नज़र आएंगे।
इससे पहले फिल्म ‘फन्ने खां’ में भी अनिल कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी को देखा जा रहा है।

No comments:
Post a Comment