स्पाइस ने 5.45 इंच की स्क्रीन वाला नया फोन लॉन्च किया | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 28 June 2018

स्पाइस ने 5.45 इंच की स्क्रीन वाला नया फोन लॉन्च किया

स्पाइस ब्रांड ने अपना नया स्मार्टफोन F311 लॉन्च किया है। इसकी कीमत 5,599 रुपये है। स्पाइस ब्रांड चीन की कंपनी Transsion Holdings और भारत की कंपनी स्पाइस मोबिलिटी के बीच बना ज्वाइंट वेंचर है। नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो ‘Go Edition’ से पावर्ड है। इस मोबाइल में 5.45 इंच की स्क्रीन है। इस मोबाइल में फुल स्क्रीन डिस्प्ले है और इसमें 18:9 का एस्पेक्ट रेशियो है। इस फोन में 5 मेगापिक्सेल का रियर और फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है। इस फोन में ऑन-द-गो सपोर्ट है।

स्पाइस डिवाइसेज के डिप्टी जनरल मैनेजर पंकज मदान ने कहा, ‘एंड्रॉयड ओरियो गो एडिशन के लिए हमने मीडियाटेक और गूगल के साथ हाथ मिलाया है ताकि सही कीमत पर हाई-क्वॉलिटी डिवाइसेज ला सकें।’ इस नए हैंडसेट का मल्टी-फंक्शनल फिंगरप्रिंट सेंसर यूजर को पिक्चर लेने, रिकॉर्ड कॉल का जवाब देने और एप्लीकेशंस तक जल्द पहुंच बनाने में मदद करेगा।

स्पाइस के नए फोन F311 में फेस डिटेक्शन, स्माइल डिटेक्शन और ब्यूटी मोड जैसे फीचर भी हैं। दो सिम वाला यह बजट स्मार्टफोन 64 बिट क्वॉडकोर प्रोसेसर के पावर्ड है। इस फोन में 2,400 mAh की बैटरी, 1 GB रैम और 16 GB की इंटरनल मेमोरी है, जिसे 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad